गणेश जी विशेष पंडाल में आज उमड़ी भीड़… अमित ने किया भोग_प्रसाद भंडारा का आयोजन
अंचल में प्रसिद्ध विशेष गणेश पंडाल में आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव की अगुवाई में महाआरती कर मौलिश्वर महादेव एवं गजानन स्वामी की विशेष पूजा_अर्चना किया गया।
पश्चात अमित तंबोली एवं परिवार के द्वारा आयोजित भोग प्रसाद भंडारा में अंचल के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इन पलों में महाआरती में शामिल अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अमित तंबोली लगातार ग्यारह सालों से अलग अलग चीजों का इस्तेमाल कर मात्र छत्तीस इंच के सबसे छोटे पंडाल में गणेश को विराजित कर गणेशोत्सव मनाते आ रहे हैं तथा इसी क्रम में इस १२ वें साल पर शीश पेंसिल का उपयोग कर बनाए गए सबसे ३६ इंच के पंडाल में ऊपर मौलिश्वर महादेव तथा मध्य में भगवान गणपति विराजित है जिसे देखने आज लोगों का हुजूम नजर आया तथा सभी लोग महाआरती में शामिल होकर पूजन पश्चात भोग_प्रसाद भंडारा का आनंद लिया।
आज इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के कोंडके, सोनू, रिंकू, पप्पू, सुरेश आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने सक्रिय सहभागिता निभाई।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

