भारतीय संस्कृति व परंपरा समाज को उत्सव_पर्व ने से परस्पर स्नेह_प्रेम के सूत्र पिरोने में महती भूमिका निभाई है, इसी तारतम्य में तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन और अटूट प्रेम को समर्पित है।
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए १०८ वर्षों के कठोर तप किया था, तब शिव जी ने उनकी भक्ति से खुश होकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में आत्मसात किया, इसलिए तीज पर्व को सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। फलस्वरूप महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली के लिए तीज व्रत रखती हैं। जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत माता पार्वती के समान ही अखंड सौभाग्य की कामना के लिए होता है तथा
स्त्रियाँ हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियाँ, बिंदी और मेहंदी आदि से सजती संवरती हैं क्योंकि हरे रंग को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तो वहीं इस पर्व को प्रकृति और सावन की हरियाली से जोड़कर आनंद उत्सव के रूप में मनाते हुए झूले पर झूलती हैं और पारंपरिक तीज गीत गाती हैं। कुल मिलाकर इस तीज पर्व नारी के भावनाओं, प्रेम, सौंदर्य और सामाजिक स्थिति की झलक होती है। इन पलों में तीज माता अर्थात गौरी (पार्वती) की विशेष पूजा होती है और तीज व्रत कथा का श्रवण करती हैं।
एक खास बात यह है कि स्थानीय रिवाज के अनुसार इस पर्व में शादी शुदा महिलाएं अपने मायके आकर व्रत पूजन करती हैं और अपने सुहाग की सलामती की कामना करती हैं तो वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा अच्छा पति पाने की कामना से व्रत धारण करती हैं।
तीज का आध्यात्मिक महत्व है कि यह व्रत आत्म-नियंत्रण, संयम, भक्ति_प्रेम और नारी शक्ति के गौरव का प्रतीक है।भारतीय पंचांग के अनुसार इस साल अखंड सौभाग्य के कामना का पर्व हरतालिका तीज व्रत पर कल २६ अगस्त २०२५ को महादेव और माता पावर्ती की विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुहागिनों को प्रात:काल ०५.५६ बजे से ०८.३१ बजे तक का शुभ मुहूर्त है फलस्वरूप स्थानीय महिलाएं सुविधानुसार अपने अपने मायके पहुंचकर तीज पर्व को लेकर उत्साहित हैं ।निश्चित रूप से हमारी परंपराएं हमेंबापने परिवार_समाज के रिश्तों को जीवंत बनाए रखने में सहायक होती हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

