65 आवेदन हुए प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज पामगढ़ तहसील के ग्राम पकरिया निवासी खोलबहरा साहू ने अपने भूमि के खाता विभाजन में आ रही समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को जांच कर आवेदन का निराकरण करने में निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम सरखों के गोपाल प्रसाद साहू भूमिहीन मजदूर ग्रामीण एवं आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पूटपुरा निवासी श्रीमती बिंदा यादव आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम खपरीडीह निवासी श्रीमती जिता बाई धनवार राशन कार्ड में सुधार करने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने आवेदनों का समय सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन में राशन कार्ड, मुआवजा राशि दिलाने सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
स/क्र 02
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

