



जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.08.25
जिले के थाना/चौकियों क्षेत्रांतर्गत गांवों में राहवीर योजना के तहत कार्यक्रम कर सड़क सुरक्षा मितान बनाया गया
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा एक ही दिवस में जिले में 138 सड़क सुरक्षा मितान बनाया जाकर उनको प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल किट प्रदाय भी किया गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा प्रत्येक रविवार को गांव क्षेत्र में की जा रही है राहवीर योजना के तहत सड़क सुरक्षा मितान बनाया जा रहा है
जिले के थाना नवागढ़, पामगढ़, शिवरीनारायण, मुलमुला, अकलतरा, बलौदा, चांपा, सारागांव, बिर्रा एवं चौकी नैला, पंतोरा क्षेत्र के गांव में बनाया गया सड़क सुरक्षा मितान*
छ.ग़. में जिला जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा सड़क सुरक्षा मितान बनाया जाकर वत्सफ grouf भी बनाया गया है
सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ – साथ टोपी भी वितरण किया गया
महिला कमांडों का भी गठन किया गया जिसको टोपी, सीटी वितरण भी किया गया
थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों से लगभग 1500 लोग राहवीर योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्रांर्गत गांवों में जा-जाकर पुलिस द्वारा राहवीर योजना के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.08.25 को थाना/चौकी क्षेत्रांर्गत रहवीर योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगो को बताया कि राहवीर योजना एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नार्गा नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।
1. गंभीर सड़क दुर्घटनों में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचकर चिकित्सा उपचार प्रदान करने जान बचाई हो।
2. गोल्डन ऑवर- किसी दर्दनाक चोट के बाद 01 घंटे की अवधि जिसमें तत्काल चिकित्सा, सुविधा प्रदान करके मृत्यु रोकने की सर्वाधिक संभावना होती है।
गंभीर सड़क दुर्घटना – बड़ी सर्जरी, अस्पताल में न्यूनतम 03 दिवस तक भर्ती, मस्तिक में चोट,रीड की हड्डी की चोंटे, उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु।
3.वित्तीय सहायता (पुरूस्कार के रूप में)
(1) एक राहवीर एक सड़क दुर्घटना के एक या अधिक पीड़ित की जान बचाया हो तो पुरस्कार।
(2) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना एक पीड़ित व्यक्ति को जान बचाते है तो 25 हजार रूपयें राशि बराबर बांटी जावेगी।
(3) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना की एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते है तो पुरस्कार की राशि प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रूपयें, प्रति गुड सेमेरिटन की होगी।
प्रशंसा प्रमाण पत्र – नगद के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जावेगा।
सबसे योग्य राहवीर के लिए 10 राष्ट्रीय पुरस्कार होगें, उन्हे 1 लाख रूपयें का पुरस्कार दिया जावेगा।
हिट एंड रन‘‘ मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा योजना 2022 के तहत यदि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है तो 50 हजार रूपयें और मृत्यु होने पर 02 लाख रूपयें के मुआवजे का प्रावधान है, तथा लगभग 03-04 माह के समय सीमा में मुआवजा की संपूर्ण राशि पीड़ित पक्ष को प्राप्त हो जाती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

