सूत्रों की मिली जानकारी से जांजगीर जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री चोरों पर है जिस पर रोक लगाने में नाकामयाब नजर आ रही है,नवागढ़, पोड़ी , कटौद,खरताल जैसे दर्जनों गांव। गोधना में पहले शराब भट्टी संचालित था जो महिलाओं और गांव का विरोध से बंद किया गया जो आज शराब दुकान से भी ज्यादा यहां अवैध शराब दुकान संचालित हो रहा है,बात करें ग्राम पंचायत गोधना की जहां लंबे समय से 4 से 5 लोगों द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शराब दुकान जैसे आपको यहां अंग्रेजी,देशी और महुआ शराब आपको आसानी से मिल जाएगा यहां बच्चों से लेकर युवा नशा के आगोश में आ रहे है, और अपना भविष्य अंधकार की ओर ले जा रहे हैं किसी भी व्यक्ति को पूछा जाए कि यहां शराब कौन-कौन बिक्री करता है तो आसानी से वह नाम बता सकता है ऐसा नहीं है कि इसकी सूचना थाना को नहीं है वही चौक चौराहों में चर्चा चलता है कि जो अवैध शराब बेचने वाले है वह थाने में प्रति माह करीब 10000 पहुंचाते हैं जिससे उनका गांव गोधना में शराब बीके या बच्चे उनके संपर्क में आए इन्हें कोई सरकार नहीं है। एसपी जांजगीर के आदेश के बाद भी इस थाने के अंतर्गत बिक रही शराब पर रोक नहीं लगने के कारण कुछ आरक्षक को बताते है जो एसपी जांजगीर के कार्रवाई आदेश के बाद शराब कोचियों को आरक्षक द्वारा सूचना दे दी जाती है कि 4 दिन शराब बिक्री बंद कर दो मामला ठंडा होने के बाद फिर चालू करना ऐसा प्रक्रिया इस थाने के अंतर्गत चल रहा है इनका कॉल डिटेल निकलने पर कौन आरक्षक शराब कोचियों के साथ मिला है इसका खुलासा हो सकता है। जगह-जगह शराब बिकने से गांव की महिलाओं को गली में निकलने से भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है क्योंकि शाम होते ही शराबियों का आवागमन चालू हो जाता है। देशी शराब की पाव कीमत 120रु है,महुआ पाव 50 रु में बिक रही है अब देखना है यह है कि, खबर लगने के बाद इस बार जिम्मेदार अधिकारी क्या ठोस कार्रवाई करते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

