Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Lailunga Raigarh
रायगढ़, 17 अगस्त 2025- थाना लैलूंगा पुलिस ने शनिवार 16 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पीकअप वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कुल जब्ती कीमत करीब 5 लाख 75 हजार रुपये है।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि घरघोड़ा की ओर से एक पीकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शाम करीब 4 बजे ग्राम रूड़ूकेला पुल के पास घेराबंदी में सफेद रंग की महिन्द्रा पीकअप (क्रमांक UP-64-CT-0847) को रोककर जांच की, जिसमें चालक गिरवर प्रसाद यादव पिता जयन्त कुमार यादव उम्र 28 वर्ष और उसका साथी सुनील कुजूर पिता दिलीप कुजूर उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी झिक्की थाना बगीचा जिला जशपुर चार कृषक मवेशियों को ठूस-ठूसकर ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने घरघोड़ा से झारखंड बिक्री के लिए मवेशी ले जाने की बात कबूल की।
पुलिस ने मौके से चार मवेशी, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, और पीकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, कुल 5 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों द्वारा मवेशियों को अमानवीय ढंग से भूखा-प्यासा कर यातनापूर्वक ले जाया जा रहा था, जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 213/2025 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे के साथ आरक्षक राजू तिग्गा और संत कुमार केंवट सक्रिय रूप से शामिल रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

