



सक्ती जिले में हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा देशभक्ति का माहौल
सक्ती, 12 अगस्त 2025 // आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती में देशभक्ति का अनूठा संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के निर्देशानुसार यह पहल सुनिश्चित की गई है कि पूर्ण हो चुके सभी प्रधानमंत्री आवासों में तिरंगा लहराया जाएगा।इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र के लगभग 5000 से अधिक आवासों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जो आगामी 15 अगस्त 2025 तक निरंतर चलेगा। अभियान का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी प्रबल करना है। गांव-गांव में लोग उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सक्ती जिले के सभी विकासखण्डों, ग्रामों और अन्य क्षेत्रों में यह अभियान पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के साथ लगातार चल रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

