तिरंगे संग स्वच्छता का संदेश, ग्रामीण आंचलों में गूंजा राष्ट्रगान
महिलाओं और युवाओं ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह, घर-घर फहराया तिरंगा
सक्ती, 12 अगस्त 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि हो। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर के खम्हारिया, झालरौदा, मलनी और हरदी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के गांव, गलियों, शासकीय भवनो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही युवाओं और महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान भी गाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतो के ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाे, महिलाओं सहित अन्य सभी लोगो ने उत्साह के साथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने राष्ट्र की सद्भावना, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

