जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 03.08.25
जिले में शांति एवं सुरक्षा ब्यवस्था को बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस की असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
बीते रात्रि से आज सुबह तक असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा जिले में विशेष सर्च अभियान चलाया गया
पुलिस टीमों द्वार चिन्हित स्थानों पर रात्रिकालीन गस्त एवं दबिश दी गई, जिसमें अलग अलग जगहों से 45 फरार वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं जिले के निगरानी, गुण्डा बदमाशों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया
जिले के निगरानी, गुण्डा, बदमाशों का उनके गतिविधियों में नजर रखने के लिए जिला स्तर पर विशेष सर्च अभियान चलाकर 70 बदमाशो को चेकिंग किया गया
उपस्थित बदमाशों को चेकिंग करने के साथ साथ क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है।
लगातार अपराधों में संलिप्त रहने से एवं मारपीट गुण्डागर्दी का शिकायत मिलने वाले बदमाशो को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल किए जाने का पुलिस द्वारा प्रक्रिया भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध बीते रात्रि में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें थाना जांजगीर 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना बलौदा 10 गिरफ्तारी वारंट, चौकी पंतोरा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 13 गिरफ्तारी वारंट, थाना पामगढ़ 01 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना शिवरीनारायण 06 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना बिर्रा 02 स्थाई वारंट, थाना सारा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 स्थाई वारंट एवं थाना चांपा 04 स्थाई वारंट कुल मिलाकर *जिले भर से 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इसी प्रकार जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुण्डा बदमाशो का उनके गतिविधियों, ब्यवसाय, जीवोकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुये थाना/चौकी में निवासरत् बदमशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है। जिले में उपस्थित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग किया जा कर उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है।
जाांजगीर- चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

