युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
सक्ती, 30 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश सहित जिलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिले में युक्तियुक्तकरण के पूर्व एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला 128 थे। जिसमें सभी शासकीय प्राथमिक शाला में समुचित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला सेन्दरी युक्तियुक्तकरण की पहल के पहले एकल शिक्षकीय शाला था। उक्त विद्यालय में केवल एक शिक्षक होने के कारण शिक्षण प्रदान करने में कठिनाई होती थीं, अब युक्तियुक्तकरण के तहत एक शिक्षिका की पदस्थापना शासकीय प्राथमिक शाला सेन्दरी में हुई है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित ढंग से शिक्षण उपलब्ध हो रहा है। साथ ही विद्यार्थीयों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा भी मिल रही है। शिक्षकों की उपलब्धता से न केवल पढ़ाई के स्तर पर सुधार हो रहा है बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में भी हर्ष व्याप्त है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

