
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 29.07.25
चोरी के प्रकरण में 01 मुख्य आरोपी सहित 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारी शामिल
आरोपियों द्वारा चोरी की घटना दिनांक को रात्रि में पुलिस की गस्त को देखकर मोटर सायकाल को छोड़कर भाग गए थे
आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 669/2025 धारा 331(4), 305ए), 3 (5) बीएनएस की गई कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी अतुल कश्यप पिता कृष्ण कुमार कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी हीरागढ़ थाना नवागढ जिला जांजगीर – चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.07.2025 को दरमियानी रात्रि में जांजगीर क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी जिसमें लगभग 6-7 हजार का सिक्का व नोट रहा होगा, जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर मंदिर के आस -पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया। इसी क्रम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी अतुल कश्यप को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर CSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको के साथ मिलकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के दान पेटी को चोरी करना जुर्म स्वीकार करना एवं चोरी रकम को आपस में बांटना तथा दिनांक 27.07.2025 को हम चारों ट्रेन से घोघडधाम दर्शन करने गये वहां पर उसी पैसों से खाना- पीना खाये बताने शेष रकम नोट एवं सिक्का कुल 487/रु को एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड एवं उपयोग किए मोटर सायकल स्प्लेण्डर को बरामद किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं विधि संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय पेश किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

