22 जुलाई 2025/ कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई 2025 जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत 02 बालकों को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया। परिवार द्वारा किये गये आवेदन के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात सभी दस्तावेज सही पाये जाने पर बालक व परिवार का मैचिंग प्रक्रिया कराया गया। जहां बच्चों द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर किया गया एवं परिवार भी बालक को अपने साथ पालन-पोषण देखरेख हेतु ले जाने की सहमति पर संस्था में संरक्षण प्राप्त 02 बालकों को पालन-पोषण पारिवार को संरक्षण हेतु आदेश पारित किया गया। कार्यवाही में अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्य तपोधन सिंह सिसोदिया, देव प्रसाद बर्मन, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, श्रीमती आरती यादव सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के समस्त स्टॉफ विशेष सहयोग रहा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि पालन-पोषण देखरेख योजना शासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित की जा रही है। जिसमें दम्पत्ति पालन पोषण हेतु नियमानुसार पात्र बच्चा अस्थायी रूप से गोद ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई जिला जांजगीर-चांपा में संपर्क किया जा सकता है।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

