पर्यावरण विभाग ने पकड़ी 6 गाड़िया
घोटाले में अधिकारियों की मिलीभगत
रायगढ़/ स्पीड न्यूज 17 जुलाई 2025/एन टी पी सी लारा में फ्लाई एस ट्रांसपोर्टिंग में करोड़ों के घोटाले पर पर्यावरण विभाग नेमुहर लगा दी उसने बुधवार को प्लांट की 6 गाड़ियों को कलमी गांव में डंपिंग करते हुए पकड़ा है इन गाड़ियों को फ्लाई एस की डंपिंग बलौदा बाजार व रायपुर में बनाए जा रहे नेशनल हाइव रोड में करनी थी इसके बजाय वे कलमी में डंप कर रही थी ग्रामीणों ने पर्यावरण अधिकारियों को इस की सूचना दी अधिकारियों की टीम ने जैसे ही कलमी में छापा मारा तो फ्लाई एस से भरी कई गाड़िया भाग गई लेकिन 6 गाड़िया अधिकारियों के हत्थे चढ़ गई जिसमें वाहन क्रमांक सीजी 13 एयू 2301, सीजी 13 बीडी 8909, सीजी 13 ए डब्ल्यू 1384, सीजी 13 एवी 2302, सीजी 13 ए डब्ल्यू 1386 व सीजी 13 ए यू 2299 शामिल हे जिन्हें जब्त कर अवैध अपव्य डंपिंग करने पर जुर्माना किया गया इस दौरान एनटी पी सी लारा के एक अधिकारी गुरुचरण मौजूद थे उन्होंने पर्यावरण टीम को बताया कि इन वाहनों को रायपुर एवं बलौदा बाजार जिलों में लो लाइन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु भेजा गया था इसी से साफ है कि एन टी पी सी लारा में बड़े पैमाने पर जीपीएस हैक कर फ्लाइ एश को निर्धारित स्थान की बजाए आसपास के खेत खलिहानों गड्ढों में डंप किया जाता है और पूरी दूरी का फर्जी ट्रांसपोर्टिंग बिल बना कर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की जा रही है एन टी पी सी लारा के अधिकारियों की मिली भगत से उसका भुगतान भी किया जा रहा है इस तरह लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा है जिसमें अब तक करोड़ों रुपए का घोटाला एन टी पी सी लारा में हो चुका है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो कई बड़े मगरमच्छ जाल में फंस सकते हैं बताया जाता है कि एन टी पी सी लारा में फ्लाई एस की ट्रांसपोर्टिंग करने वालों को बड़े रसूख दार राज नेताओं का संरक्षण प्राप्त है कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनी में तो भागीदारी होने की भी चर्चा है इसी कारण मीडिया में लगातार समाचार छपने के बाद भी ट्रांसपोर्टिंग का का यह काला धंधा बिना किसी रोक टोक के चल रहा है स्पीड न्यूज ने इसके पहले भी सरकार एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था किंतु कोई कार्यवाही नहीं होने से यह घोटाला बदस्तूर जारी है
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

