कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh
रायगढ़ – छत्तीसगढ़, 1 जुलाई 2025- रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य के चार सोने की बिस्किट, 3 अंगूठी और तीन नग चांदी का सिल्ली कागज बरामद किया है। मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
घटना की जानकारी के अनुसार 25 जून को अनूप अग्रवाल (55 वर्ष) निवासी सोनिया नगर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि वे कपड़े के व्यवसायी हैं। 22 जून को वे अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर थे, उनका बेटा आदित्य अग्रवाल घर में मौजूद था। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि उस रात उसका दोस्त पंडित धीरज तथा घर के तीन स्टाफ मौजूद थे, जो देर रात चले गए। अगले दिन जब स्टाफ पहुंचे तो आदित्य की तबियत ठीक नहीं थी, जिसे परिचितों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। 23 जून को जब आदित्य ने घर के दूसरे मंजिल के आलमारी चेक किए तो वहां रखे चार स्वर्ण बिस्किट गायब थे, साथ ही ग्राउंड फ्लोर ऑफिस से 3,40,000 नगदी, दो इस्तेमाली सोने की अंगूठी चोरी हो गई थी। चोरों ने बचने के लिए बुटिक में लगे सीसीटीवी डीवीआर और पीओई स्विच भी निकाल लिए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, और कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता का अंदेशा हो गया था। इसके बाद प्रार्थी, उसके पुत्र और परिचितों पर नजर रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
इसी बीच पुलिस को अहम सुराग तब मिला जब सर्किट हाउस के सामने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीर रिजवान अली ने जानकारी दी कि उसका बचपन का मित्र धीरज शर्मा उर्फ पंडित धीरज घटना के अगले दिन सुबह उससे मिला था। धीरज ने उसे एक थैला रखने दिया और कहा कि फोन मत करना, बाद में आकर अपना सामान ले जाएगा। धीरज की हरकतें संदिग्ध लगीं, जब मीर ने थैला खोला तो उसमें रुमाल में लिपटा चार सोने की बिस्किट और चांदी देखकर वह हैरान रह गया। मीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए चार सोने की बिस्किट और तीन चांदी का सिल्ली ,3 अंगूठी जब्त कर लिया, जिनकी कुल कीमत 42 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने घटना के दिन से ही आरोपी धीरज शर्मा की गतिविधियों को खंगालना शुरू किया। पूछताछ में प्रार्थी, उसका पुत्र आदित्य और अन्य गवाहों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपी धीरज शर्मा अपने साथ कुछ अन्य सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और सीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, कोतवाली स्टाफ तथा साइबर सेल की टीम की सतत मेहनत से चोरी गए अधिकांश सामान की बरामदगी संभव हो पाई है। मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर बचा हुआ माल भी जब्त किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

