दिनांक 20.06.25
तेज गति, लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन को चलाते हुए बिजली खंभा को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुचाना वाला आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
घटना कारित ट्रेलर वाहन किया गया जप्त
आरोपी चालक कमल साहु उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना नानघाट जिला बेमेतरा
ट्रेलर वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281 BNS एवं 139 विद्युत अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर की गयी कार्यवाही
मामले का विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 03.06.2025 को ठडगाबहरा बलौदा मेन रोड भवानी पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजे 6621 के चालक द्वारा वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते 33 के.व्ही. विद्युत खंभा को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/25 धारा 281 BNS, एवं 139 विद्युत अधिनियम का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी चालक कमल साहु उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना नानघाट जिला बेमेतरा को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन चलाकर विद्युत खंभा को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

