दिनांक 20.06.25
रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों को कराटे मास्टर के द्वारा सुबह कराटे क्लास भी लिया जा रहा है।
कोर्स के दौरान पुलिस जवानों को नवीन कानून की जानकारी, सायबर अपराध, ई साक्ष्य, ई समंस, CCTNS के संबंध में, तथा VVIP, VIP ड्यूटी दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध एवं HHMD/DFMD के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन एवं वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी परिदृश्यों के अनुरूप उनके ज्ञान एवं कौशल के संवर्द्धन तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन हेतु शारीरिक एवं मानसिक तौर पर फिट बनाने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये रिफ्रेशर कोर्स आयोजन कराये जाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस जवानों का क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में पुलिस लाइन जांजगीर में दिनांक 10.06.2025 से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रथम बैच में जिले के अलग अलग थाना/चौकियों से 30 आरक्षकों को शामिल किया गया है। रिफ्रेशर कोर्स के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कोर्स की विशेषताएं:
-चार पीरियड में विभाजित: प्रतिदिन प्रथम पीरियड सुबह 06:30 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समर्पित है।
-मानसिक और शारीरिक फिटनेस कोर्स का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का पालन कुशलतापूर्वक कर सकें।
– विभागीय दायित्वों का निर्वहन कोर्स के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए तैयार किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

