Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range @followers @topfans
रायगढ़, 16 जून 2025 — कल चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक बालिका से छेड़खानी की घटना पर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जून की शाम पीड़िता अपनी मां और के साथ शॉपिंग के लिए गई थी। जब महिला दुकान के भीतर गई, उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। बातचीत के बहाने उसने बालिका का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन पीछे गली में ले जाकर छेड़खानी की। घटना से आहत बालिका ने अपनी मां को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता की मां ने 15 जून को थाना चक्रधरनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी सुमित स्वर्णकार पिता गजानन स्वर्णकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी चन्दनगर, थाना चक्रधरनगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 268/2025 धारा 75(1)(i), 75(1)(iv), 78(1)(i) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आज उसे रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, एएसआई नंद कुमार सारथी और हमराह स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता सराहनीय रही। चक्रधरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

