दिनांक 15-06-25
अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते हुए 02 आरोपी चढ़े चाम्पा पुलिस के हत्थे
आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4800/-₹ तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल बुलेट को किया गया बरामद
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. गीता कुमार बनाफर उम्र 40 वर्ष निवासी अफरीद थाना सारागांव
2. हरिश चंद्र सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष निवासी अफ़रीद थाना सारागांव
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में
दिनांक 15/06/25 को थाना चांपा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लाल काले रंग के बुलेट में भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहा है कि सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर भोजपुर के पास नाक़ाबंदी किया गया जहाँ मोटर साइकिल बुलेट से आते हुए 02 व्यक्तियों को रोका गया जो दोनों पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में थे जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गीता कुमार बनाफर, चंद्र कुमार सूर्यवंशी निवासी अफरीद का बताये जिनके कब्जे से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन कीमती 4800/₹ तथा परिवहन में प्रयुक्त बुलेट को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

