कलेक्टर ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत
सक्ती 16 जून 2025// शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत आज से स्कूल शुरू हो गए है। इस दौरान जिले के स्कूलों में धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज विकासखंड सक्ती अंतर्गत बालक प्राथमिक शाला टेमर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मॉं सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो ने इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर व पुस्तक प्रदान कर अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार,जनपद पंचायत सदस्य टंकेश्वर पटेल , शिवचरण देवांगन, रवि पटेल, घनश्याम पटेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के पालक,गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर तोपनो ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। यह हम सबका दायित्व होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल समय पर आने और मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि बेहतर नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। कलेक्टर ने बच्चो को विद्यालयीन शिक्षा के साथ साथ समाजिक शिक्षा व खेलकूद की गतीविधियो मे भी भाग लेने कहा उन्होंने विद्यालय परिसर के मध्यान्ह भोजन कक्ष का निरीक्षण करते हुए बनाए जा रहे भोजन की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप स्कूलों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों को स्कूलों में निःशुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तक आदि सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बच्चों को इसका लाभ उठाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

