————————————————————————–
रायगढ़, 14 जून 2025/प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मां विहार में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जा रहा है
यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लल्लू तिवारी ने बताया कि कॉलोनी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां हमें पक्के मकान मिल रहे हैं। जिससे मकान की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। यहां पानी, बिजली, नाली की व्यवस्था है। चारों ओर बाउंड्रीवाल है। साफ सफाई की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि जहां रह रहे थे वहां रिश्ता करने में भी हमें दिक्कत होती थी। अब एक अच्छे और व्यवस्थित कॉलोनी में रहने को मिलेगा तो परिवार का जीवन भी बेहतर होगा।
इसी प्रकार उपाध्याय ने कहा जिला प्रशासन की ओर से रहने के लिए तत्काल मकान दिया गया है। सामान की शिफ्टिंग में हर संभव मदद किया जा रहा है। नगर निगम की टीम हमारे सामान की लोडिंग अनलोडिंग में सहायता कर रही है।
यहां एक सुरक्षित कैंपस में हमें घर दिया गया है। रूपकुंवर श्रीवास ने कहा नगर निगम द्वारा आवास दिया गया है। सामान लाने और यहां चढ़ाने में भी सहयोग दिया जा रहा है। हमें तत्काल पक्का मकान दिया गया है। यहां रहने के लिहाज से नगर निगम द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात
————————————————










ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

