जांजगीर-चांपा पुलिस
दिनांक 13/06/25
आरोपी द्वारा मोटर सायकल में लिफ्ट देने के बहाने, पीड़िता से किया गया झपटमारी।
आरोपी करण यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पोडीभाठा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक झपटमारी का मोबाईल बरामद।
आरोपी के विरुद्ध धारा 304(2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11.06.25 को शाम करीबन 07.30 बजे बच्चो के साथ पैदल अकलतरा तरफ से पोडीदल्हा जा रही थी तभी आरोपी करण यादव महिला को जाते देख उसके पास आकर पूछा कहां जा रही हो तो पीड़िता बोली की पोडीदल्हा तरफ जा रही हूं तब आरोपी के द्धारा बोला की उसी तरफ जा रहा हूं तुम लोगो को छोड दूंगा प्रार्थिया उसके ऊपर विश्वास कर उसके साथ अपने दोनो बच्चो के साथ बैठकर पोडीदल्हा तरफ जा रहे थे कि आरोपी करण यादव रास्ते मे ही मो.सा का पेट्रोल खतम हो गया है कहकर मो.सा वही पर खडी कर दी तब प्रार्थिया वहां से मोटर सायकल से उतरकर रात्रि होने से मोबाईल का टार्च को जलाकर अपने बच्चे के साथ जा रही थी थोडी दूर आगे बढी तो आरोपी करण यादव द्वारा पीड़िता द्वारा हाथ में पकड़े मोबाईल को झपटमारी कर भाग गये की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 253/25 धारा 304(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
झपटमारी प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी करण यादव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर झपटमारी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

