दिनांक 11. 6.2025 नौकर ही निकला चोर, मालिक के घर से चाबी निकाल कर पार्किंग में खडे कार को शातिर तरिके से चोरी कर मौके से हुआ था फरार।
साइबर टीम तथा चांपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में रिपोर्ट के चंद घंटो में पकडा गया आरोपी जिसके कब्जे से चोरी के वाहन को किया गया बरामद
आरोपी दिपांशु लहरे पिता सिमेन्द्र कुमार लहरे उम्र 19 साल निवासी किसान परसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
पुलिसअधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा, यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तारमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार सोमानी निवासी बरपाली चैक गुरूद्वारा के पास ने दिनांक 10.06.2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी फोर व्हीलर टाटा हैक्सा कार क्र. CG11AP7788 को वह फिल्ड से काम करने के पश्चात लाकर गुरूद्वारा के सामने दिनांक 09.06.2025 को रात करीबन 07ः00 बजे खडा किया था अगले दिन सुबह जब वह घुमने के लिये निकला तो देखा कि उसकी गाड़ी पार्किंग में नही थी, आसपास देखा कही भी गाडी नही मिलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

