पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा “पीपिंग सेरेमनी” में स्टार लगाकर किया पदोन्नत।
आज दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।
पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:
1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
3. श्रीमती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
5. श्रीमती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग
7. श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग
आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Balod Police Durg Police Bemetara Police @topfans








ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

