
दिनांक 11.06.25
कल दिनांक 10/06/25 को विशेष अभियान के तहत सिर्फ मालवाहक गाड़ियों के चालकों के विरूद्ध नशे में वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।
07 मालवाहक वाहन, हाईवा, ट्रेलर, माजदा के विरुद्ध धारा 185 MV एक्ट की कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया गया जिन्हें न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।
विगत 1 माह में 120 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव की कार्यवाही करते हुए उनके वाहनों को जब्त किया गया है।
शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार ड्राइविंग लायसेंस निलंबन की भी कार्यवाही की जा रही है।
यातायात जांजगीर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। जिसमें थाना चांपा क्षेत्र के हथनेवरा चौक, घटोली चौक, थाना जांजगीर क्षेत्र के बनारी चौक, पुटपुरा चौक, खोखरा चौक, अकलतरा, बिर्रा, बम्हनीडीह क्षेत्र तरफ में विशेष अभियान के तहत विगत 1 माह में 120 से अधिक वाहनों के विरुद्ध 185 mv एक्ट के तहत चेकिंग कार्यवाही की गई । पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पकड़े गए सभी चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए कार्यवाही भी की जा रही है।
यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा बीते पांच महीनों में 306 शराबी चालको पर कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर, वाहन चालकों को माननीय न्यायालय में पेश कर 10- 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यातायात जांजगीर पुलिस की अपील
1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

