दिनांक 09/06/25
अवैध गांजा परिवहन पर थाना डोंगरीपाली की कार्यवाही
गांजा तस्करी करते पकडे गये तीन आरोपी
जप्त सम्पत्ति – आरोपीगण के कब्जे से कुल 10 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल किमती 6000 रूपये (जुमला रकम लगभग 106000 रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।
गिरफ्तार आरोपी (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा ।
(02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान ।
(03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरिजन मोहल्ला हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे आज दिनांक 09/06/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस मे सवार 03 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से एक नीला रंग के बैग में रखा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 400 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 106000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा । (02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान । (03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो, प्र.आर. 126 चन्द्रपाल दास, रामदयाल लकडा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

