Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Dial 112 Raigarh District Sarangarh-Bilaigarh District Thana Sariya Sarangarh-Bilaigarh
रायगढ़ – छत्तीसगढ़, 07 जून । आज पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ, चालक और एबीपी मैनेजरों की समीक्षा बैठक का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डीएसपी बनर्जी ने डायल 112 की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न कमियों की विस्तार से समीक्षा की और स्टाफ को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए निर्धारित बिंदुओं पर समय से वाहन की उपस्थिति, त्वरित रिस्पांस टाइम और कॉलर की मदद करने जैसे निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से सामने आई खामियों जिनमें समय पर ड्यूटी और एटीआर प्रोफार्मा पूर्ण कर भेजने, डीएसआर के लिए मीटर रीडिंग, इवेंट रजिस्टर का रख-रखाव आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डीएसपी बनर्जी ने कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए।
बैठक में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ को पुलिस महानिदेशक महोदय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए, जिन्हें डीएसपी सुशांतो बनर्जी और रेडियो एसआई पुष्पेंद्र श्याम ने सौंपा। बैठक में रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डायल 112 स्टाफ, एबीपी मैनेजर राजीव सिंह एवं सहायक प्रभारी श्याम रतन गुप्ता भी उपस्थित थे।
डायल 112 के कुछ उल्लेखनीय कार्य:
थाना भूपदेवपुर आरक्षक सुरेश सिदार एबीपी चालक दिनेश साहू -भूपदेवपुर में बिजली खंभा लगाते समय करंट की चपेट में आए तीन घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।












थाना कापू आरक्ष्क राजेन्द्र लकड़ा एबीपी चालक छोटू दास – कापू क्षेत्र में प्रसव के बाद जटिल स्थिति में माँ और नवजात की जान बचाई।
थाना धरमजयगढ आरक्षक बिरबल टोप्पो एबीपी चालक रामायण दास-धरमजयगढ़ में सड़क हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना कोतरारोड़ आरक्षक अशोक राठिया एबीपी चालक जगदीश लहरे- कोतरारोड़ में ज़हर सेवन कर बेसुध पड़े व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज ले जाकर जान बचाई गई।
थाना धरमजयगढ आरक्षक अशोक राठिया एबीपी चालक जगदीश लहरे- पंडरी महुआ में आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना कोतरारोड़ आरक्षक घनश्याम बरेठ एबीपी चालक मुकेश लहरे- किरोड़ीमल नगर में महिला की नवजात को दिलवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थाना तमनार आरक्षक सुरेन्द्र भगत एबीपी चालक नारायण निषाद- हमीरपुर में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की जान बचाई गई।
थाना धरमजयगढ आरक्षक जयप्रकाश टोप्पो, एबीपी चालक अमित भगत-आमापाली में साँप काटने से पीड़ित बुजुर्ग महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना खरसिया आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे,एबीपी चालक सम्मेलाल पटेल- खरसिया में रेल पटरी पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को टीम ने 3 किमी पैदल जाकर बचाया।
थाना घरघोड़ा आरक्षक दिनेश सिदार, एबीपी चालक कौशल पटेल- घरघोड़ा में जहर खाई महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना तमनार आरक्षक भानूप्रताप चंद्रा, एबीपी चालक दिनेश सारथी- तमनार में फांसी का प्रयास कर रही महिला को बचाकर परिजनों को सौंपा गया।
थाना कोसीर आरक्षक मुरलीधर सिदार, एबीपी चालक राजीव रत्नाकर- कोसीर क्षेत्र में करंट लगने से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया।
थाना कोसीर आरक्षक भूपेन्द्र चंद्र सिदार, एबीपी चालक तेज साहू-बांधापाली में सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को तत्काल उपचार दिलाया गया।
डायल 112 की इन त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर की गई पुलिस सहायता अनेक जानें बचा सकती है। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने सभी टीमों से अपेक्षा की कि वे इसी तत्परता और अनुशासन के साथ आगे भी जनसेवा के इस कार्य में समर्पित रहें। #Dial112
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

