Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ 5 जून, 2025- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने मंगलवार 4 जून को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली सीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में यह कार्यवाही दर्रीडीपा घरघोड़ा मेन रोड किनारे की गई, जहां एक युवक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से संदिग्ध स्थिति में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्रवण कोरवा पिता सुंदरलाल कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने प्रतिबंधित नशीली सीरप को बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की। गवाहों की उपस्थिति में उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें हैंडल में रखे एक सफेद झोले से कुल 32 शीशियां ONEREX Cough Syrup बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, जिनमें Codeine Phosphate I.P. 10 mg व Triprolidine Hydrochloride I.P. 1.25 mg पाया गया। कुल बरामद मात्रा 3200 एमएल (3.2 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 6240 रुपये है।
पूछताछ में श्रवण कोरवा द्वारा इन सीरप को बिक्री के लिए रखना और परिवहन करना स्वीकार किया गया। उसके विरुद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

