लूट को अंजाम देने स्विफ्ट कार से आए थे आरोपी, पुलिस ने लूट की गई ट्रेलर, मोबाइल, नकदी और आरोपियों की स्विफ्ट कार किया जप्त
लूटपाट के अपराध में विधि से संघर्षरत तीन बाल अपचारी भेजे गये बाल संप्रेक्षण गृह और आरोपी युवक गया जेल*
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Kharsia Raigarh
2 जून, रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नगदी रकम 2600 रुपये और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है। आरोपियों को लूटपाट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899 का चालक सफराज खान, निवासी झरियापाली, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर वापस मिलूपारा अदानी माइंस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम देहजरी के पास मेन रोड पर एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोका और चालक से मारपीट कर उसके जेब से 2600 रुपये नकद, रियलमी कंपनी का मोबाइल और ट्रेलर की चाबी छीनकर वाहन समेत फरार हो गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल चारों ओर नाकेबंदी करवाई, जिसके फलस्वरूप भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास आरोपियों को लूटे गए ट्रेलर समेत पकड़ लिया गया।
पीड़ित के आवेदन पर खरसिया थाने में अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 309(6), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों में *स्वयं स्वर्णकार पिता दामोदर स्वर्णकार (21 वर्ष), निवासी नवापारा थाना छाल सहित तीन नाबालिग* शामिल हैं। चारों के मेमोरेंडम पर ई-साक्ष्य ऐप से आरोपियों का विडियोग्राफी मेमोरेंडम के आधार पर स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 13यू/0557, लूटा गया ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान करीब 30 लाख रूपये के बरामद कर जब्त किया गया।
रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन, खरसिया एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम के प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, सत्या नारायण सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात सुलझ गई और पीड़ित को उसका पूरा सामान वापस मिल सका।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

