सक्ती, 22 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत् प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सक्ती जिले के देवरघटा में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरघटा में डभरा जनपद पंचायत के ग्राम देवरघटा, धिंवरा, कुसमुल, गोबरा, रामभांठा, चुरतेला, सुखदा, खैरा, चुरतेली, खोंधर, बरतुंगा, लटियाडीह, फरसवानी, छुहीपाली, कटौद से कुल 2655 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सभी आवेदन का त्वरित निराकृत किया गया। शिविर में कलेक्टर द्वारा पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत एवं पूर्ण आवास हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र व आवास पूर्णता पर चाबी दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से मंच पर आकर उनके विभाग से संबंधित प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या, आवेदक का नाम, निराकृत आवेदन आदि की विस्तार से जानकारी दी। समाधान शिविर में सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्डस्तरीय अधिकारी अपने विभागीय स्टाल के साथ उपस्थित रहे। शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्राशन, गोद भराई का कार्य किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पीएम आवास का वितरण, खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड का वितरण, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण कर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी गई। देवरघटा में आयोजित शिविर में श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तम चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद पंचायत सदस्य खुशवंत चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति ताराचंद साहू, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन,अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम, जनपद पंचायत सीईओ सी. के. आदिले, तहसीलदार संजय मिंज, आशीष पटेल, सहित सरपंच/सचिव, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।






ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

