
जांजगीर-चांपा पुलिस
दिनांक –21/05/25
अनाचार (दुष्कर्म) के 04 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद अन्य राज्य में भागने की फिराक में थे सभी आरोपी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपीगण –
01. मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
2. नरेंद्र कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
3. रामकुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
4. धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला शक्ति
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 18/05/25 को दोपहर, पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों से पूर्व परिचय होने के कारण उनका घर आना-जाना रहता था। उक्त दिन आरोपियों ने पीड़िता के घर पर भोजन किया और कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में ले जकर उसके साथ बारी बारी से अनाचार किये, घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। डरी- सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ बाहर से घर आने के बाद घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना चांपा में दिनांक 20-5-25 को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई।
त्वरित कार्रवाई –
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने से करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाया गया जिस पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज, महिला आरक्षक संगीता, शकुंतला नेताम तथा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव ,हजारी मेरसा का विशेष सहयोग रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

