पत्थलगांव नगर पंचायत की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होंगी
रायपुर, 20 मई 2025
जशपुर जिले के पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका में सम्मिलित करने हेतु छत्तीसगढ़ राजपत्र प्रकाशित किया गया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है। जिसमें अंतर्गत् छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्द्वारा पत्थलगांव क्षेत्र को नगर पालिका गठित किया है।
नगर पालिका पत्थलगांव की सीमा मेें नगर पंचायत पत्थलगांव का क्षेत्र सम्मिलित किए जाएंगे। नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका पत्थलगांव की सीमा होंगी। वर्ष 2011 के अनुसार इसकी जनसंख्या 16 हजार 613 है।
क्रमांक: 951/सुनील त्रिपाठी/नूतन
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

