रायपुर, 20 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (21 मई) पर प्रदेशवासियों से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा, शांति, सद्भाव और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी देशविरोधी प्रवृत्तियों की जड़ें समाप्त करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। यही हमारे शहीद जवानों और मासूम नागरिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति और अडिग संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को अपनाया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की संप्रभुता पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर आतंकवाद, उग्रवाद और अन्य राष्ट्रविरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करें, ताकि एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।
952
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

