किसानों को तकनीकी जानकारी व नवाचार से जोड़ने की राष्ट्रीय पहल
रायपुर, 17 मई 2025
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाएगा । यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य में अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2 से 3 चिन्हित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित करेंगी।
परिचर्चाओं के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुवाई,ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन आयोजनों में आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग व संबद्ध विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे।
अभियान के दौरान किसानों से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उनकी खेती संबंधी समस्याओं को समझा जाएगा तथा उनके द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह जानकारी भविष्य के अनुसंधान, तकनीकी विकास और योजनाओं के स्वरूप निर्धारण में सहायक होगी।
इस अभियान की प्रगति एवं प्रभावशीलता की निगरानी आईसीएआर, एन आईबीएसएम रायपुर द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग भी समन्वयात्मक भूमिका में रहेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास है कि यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने हेतु प्रेरित करे, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और कृषि कार्य अधिक लाभकारी सिद्ध हो। विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों की समृद्धि और राज्य की कृषि प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
868/नसीम
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

