मंत्री देवांगन ने कोरबा के सात वार्डो में 68 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
रायपुर, 17 मई 2025
उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 महीनों में लगभग 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, मैंं भरोसा दिलाता हूंॅ कि कोरबा के विकास हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री देवांगन आज कोरबा शहर के 07 वार्डो के लिए 68 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है तथा आश्वस्त करता हूॅं कि कोरबा के विकास धनराशि की कमी नहीं होने दिया जाएगा।
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को जो वादे किए थे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन वादों पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में अंतरित करने का वादा भी पूरा किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपुत ने भी संबोधित किया।
864/ओम

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

