सक्ती, 10 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के तीन स्थान नगर पालिका परिषद सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार, ग्राम पंचायत बड़ेसीपत में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम बड़ेसीपत में आयोजित शिविर का कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने औचक निरीक्षण किया और और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। बड़ेसीपत में आयोजित शिविर में बरभांठा, नावापारा, नगझर, कुरदा, छपोरा, चारपारा, भड़ोरा, छोटेसीपत, बड़ेरबेली, भूतहा, अमेराडीह, भठोरा, पिहरीद से कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 60 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। और शेष 24 आवेदनों को निराकृत करने हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। कलेक्टर ने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी गई। इस शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्य किया गया, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पेशन स्वीकृति पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराईज ट्राई सायकल वितरण किया गया। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।इस समाधान शिविर में विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल,तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, नायब तहसीलदार सुश्री झरना कश्यप, विकास विस्तार अधिकारी के. के. बरेठ ,अनुविभागीय अधिकारी ज्ञानिकचंद जांगडे अनुविभागीय अधिकारी साथ-साथ बड़ेसीपत कलस्टर क्षेत्र के सरपंच/सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला, कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सक्ती एवं नगर पंचायत बाराद्वार में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम,नायब तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

