मोहला, 9 मई 2025
मिरचे गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक मिसाल बन रही हैं। यहां की जय मां शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने न सिर्फ अपनी मेहनत और समर्पण से आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
यह समूह बीते तीन वर्षों से गांव के तालाब में मछली पालन का व्यवसाय कर रहा है, और अब तक 2,50,000 रू. तक की आय अर्जित कर चुका है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती तामेश्वरी नेताम और सचिव श्रीमती शकुंतला साहू के नेतृत्व में यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज यह समूह अपने परिश्रम और अनुशासन के बल पर मछली पालन के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुका है।
समूह की महिलाओं ने शासन की जाल वितरण योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग से सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत सहायता की मांग की थी। उनकी इस मांग को सुनवाई मिली और उन्हें जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड चिल्हाटी क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से मछली पकड़ने के लिए जाल वितरित किया गया। इससे न केवल उनके कार्य में सुविधा बढ़ेगी बल्कि उत्पादन व आमदनी में भी इजाफा होगा।
जाल प्राप्त कर लाभान्वित हुईं महिलाओं ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो वे अपने व्यवसाय को और अधिक विकसित करेंगी और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी। साथ ही जब इच्छाशक्ति, सामूहिक प्रयास और शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन एक साथ होता है, तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम बढ़ा सकती हैं। उन्होंने समाधान शिविर को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक सार्थक पहल बताया।
क्रमांक-05/38 प्रभाकर
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

