सक्ती, 07 मई 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज सक्ती जिले के टुण्ड्री में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टुण्ड्री में डभरा जनपद पंचायत के ग्राम अकोलजमोरा, ओड़ेकेरा, कंवली, केकराभाठ, केनापाली, कोमो, खैरमुड़ा, टुण्ड्री, डूमरपाली, निमोही, सराईपाली, सिंघितराई, बांधापाली, बाड़ादरहा, धुरकोट से कुल 1561 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदन का त्वरित निराकरण कर लिया गया। समाधान शिविर में आवेदन का त्वरित निराकरण करके विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन के संचालित योजनाओं का आमजन के समक्ष जानकारी दिया गया।
इस समाधान शिविर में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा बालेश्वर राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा सी.के.आदिले, तहसीलदार डभरा संजय मिंज, नायब तहसीलदार आशीष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरुणा महेन्द्र सिदार, जिला उपाध्यक्ष पिताम्बर पटेल, श्रीमती सरोज डनसेना, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती शीला हेमंत उनसेना, जनपद सदस्य श्रीमती सुखकुंवर देवराज सिंह राठिया, जनपद सदस्य खुशवंत सिंह चन्द्रा, जनपद सदस्य श्रीमती हेमपुष्पा शेखर उनसेना, श्रीमती नीलम साहू, मुरलीधर साहू, लकेश्वर सारथी एवं जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिला उपस्थिति रहे।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

