सक्ती, 07 मई 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय क के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत् प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सक्ती जिले के बरपालीकला में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बरपालीकला में सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम किरारी, रेडा, खुटादहरा, पासीद, मोहगांव, ऋषभतीर्थ, बरपालीकला, घुईचुवा, गहरीनमुडा, देवरी, पतेरापालीकला, देवरमाल से कुल 2373 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सभी आवेदन का त्वरित निराकृत किया गया। श्रीमती कमलेश जांगड़े से कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी का सरकार है। जिनकी सभी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा जमीनी स्तर में लेके जाए और समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करे। शिविर में कलेक्टर द्वारा पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत एवं पूर्ण आवास हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र व आवास पूर्णता पर चाबी दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से मंच पर आकर उनके विभाग से संबंधित प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या, आवेदक का नाम, निराकृत आवेदन आदि की विस्तार से जानकारी दी। समाधान शिविर में सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्डस्तरीय अधिकारी अपने विभागीय स्टाल के साथ उपस्थित रहे। शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्राशन, गोद भराई का कार्य किया गया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पीएम आवास का वितरण, खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड का वितरण, मनरेगाअंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण कर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी गई। बरपालीकला में आयोजित शिविर में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्वासु जैन, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

