सक्ती, 05 मई 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज सक्ती जिले के मिरौनी में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरौनी में डभरा जनपद पंचायत के ग्राम गोपालपुर, चंदली, कलमा, कांशीडीह, डोमनपुर, नवापारा म, पलसदा, बोरसी, बिलाईगढ़ सि, बरहागुडा, मड़वा, सिरौली, हरदी, बालपुर, से कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सभी आवेदन निराकृत किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से मंच पर आकर उनके विभाग से संबंधित प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या, आवेदक का नाम, निराकृत आवेदन आदि की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। समाधान शिविर में सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्डस्तरीय अधिकारी अपने विभागीय स्टाल के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, बालेश्वर राम अनुविभागीय अधिकारी डभरा , सी.के. आदिले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डभरा, संजय मिंज तहसीलदार डभरा, आशीष पटेल नायब तहसीलदार डभरा, अनुराग भटट नायब तहसीलदार चन्द्रपुर तथा समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

