मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक दिए गए निर्देशों का करें पालन : कलेक्टर
सक्ती, 06 मई 2025 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन एवं रिपोर्ट तैयार करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक यांत्रिक विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को जिले में जहां जहां की सड़के खराब है उन्हें मरम्मत करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार समाधान शिविर अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा करते हुए शेष आवेदनों का समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने समाधान शिविर में आमजनों को किसी भी प्रकार का समस्या न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने निर्धारित शिविर स्थलों पर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छाया एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्यों व प्रगति की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

