जन चौपालों के माध्यम से सुनीं समस्याएं
खड़ौली मार्ग के लिए 10 लाख की घोषणा
रायपुर, 4 मई 2025
राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्राम रैसरा, खड़ौली, जांज, रैसरी और चेंद्रा पहुंचकर जन चौपालों के माध्यम से आम जनता से सीधे संवाद किया और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री श्रीमती राजवाड़े जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनती रहीं। पेयजल संकट, सड़कों की दुर्दशा और राजस्व मामलों में विलंब जैसी समस्याएं सामने आईं। खड़ौली मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
रैसरी पंचायत के बगीचा पारा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग रखी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय अध्ययन व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल मारापो, जनपद अध्यक्ष इंद्रमणि पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी, श्रीमती अनीता पैकरा, गौरी सिंह, दयाराम सिंह, सत्यनारायण पैकरा, नधीर सिंह पैकरा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक-601/दानेश्वरी
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

