सक्ती, 04 मई 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मालखरौदा जनपद पंचायत के बन्दोरा में और डभरा जनपद पंचायत के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरौनी में 05 मई 2025 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेश के तहत बन्दोरा में मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम करिगाव, बन्दोरा, बुन्देली, ढिमानी, कर्रापाली, चरौदी, लिमगांव, चरौदा, सकर्रा, आमनदुला, पोता, मोहतरा, मुक्ता, बडेपाडरमुडा, और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरौनी में डभरा जनपद पंचायत के ग्राम गोपालपुर, चंदली, कलमा, कांशीडीह, डोमनपुर, नवापारा म, पलसदा, बोरसी, बिलाईगढ़ सि, बरहागुडा, मड़वा, सिरौली, हरदी, बालपुर, मिरौनी ग्राम पंचायत क्लस्टर में शामिल है। शिविर के सफल संचालन हेतु मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत बंदोरा शिविर स्थल के लिए जिला खाद्य अधिकारी को एवं डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत मिरौनी शिविर स्थल के लिए जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी विभाग जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

