सक्ती, 30 अप्रैल 2025 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी , जनकल्याणका री पहल है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और पात्र व्यक्तियों तक त्वरित रूप से योजनाओं को पहुंचाना है। सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के ग्राम नया बाराद्वार मुक्ताराजा की ग्रामीण महिला धनेश्वरी बाई सूर्यवंशी ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। अब धनेश्वरी सूर्यवंशी को भी अन्य ग्रामीणों की तरह सरकार द्वारा दिए जाने वाला निःशुल्क राशन का लाभ मिल पाएगा। इस सहायता के लिए श्रीमती धनेश्वरी बाई सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

