रायपुर, 29 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार में ज़रूरतमंद लोगों को फौरी मदद मिल रही है, इससे ग्रामीणजन प्रसन्न हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया राशनकार्ड, आधार पंजीयन, दिव्यांगजनों को पुर्नवास उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों के यहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति भी दी जा रही है।
जिला प्रशासन सुकमा की पहल पर सुकमा के शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में रहने वाली श्रीमती सुभद्रा ढाली को नया राशनकार्ड मिल गया है। सुशासन तिहार अंतर्गत उन्होंने नया राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया था। श्रीमती ढाली ने नया राशनकार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अब पीडीएस दुकान से कम क़ीमत में खाद्यान्न मिल सकेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेखावाया की हंसिका मरकाम का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीयन किया गया है।
जशपुर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत रूपसेरा की प्रतिमा तिर्की, सोनपुर की वंदना एक्का को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रतिमा तिर्की ने बताया कि उनके द्वारा सुशासन तिहार में व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार हेमंती मिंज के आवेदन पर शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्हें नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मिर्चीद के किसान मनोज कुमार ने अपने खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए पम्प दिए जाने की मांग की थी। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शाकम्भरी योजना के अंतर्गत उन्हें पंप उपलब्ध कराया गया है। मनोज कुमार ने कहा कि अब मेरे खेतों में आसानी से पानी पहुंचेगा और मैं अपनी खेती को और बेहतर कर सकूंगा।
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत भोकलूडीह के दिव्यांग विरेन्द्र बरिहा को नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने कहा कि ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों पर की जा रही त्वरित कार्यवाही पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।
क्रमांक-497/केशरवानी


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

