अम्बिकापुर, 28 अप्रैल 2025
सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर विलास भोसकर ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन के दौरान जमीन मुआवजा, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण, राशन कार्ड, नामांतरण, पट्टा आवंटन तथा फसल बीमा से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं।
कलेक्टर विलास भोसकर ने जनदर्शन में आए आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने आवेदन दिया और अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 103/2025/अजीत
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

