अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2025
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का क्रियान्वयन जिले के सभी ग्राम पंचायत/ग्रामों में प्राथमिकता पूर्वक किया जाना है। जिसके अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, सेग्रीगेशन शेड में कचरे का पृथक्कीकरण सह उचित निपटान, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध तथा शतप्रतिशत यूजर्स चार्ज कलेक्शन हेतु चिन्हांकित मॉडल ग्राम पंचायतों के नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिवों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 29 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत शामिल होंगे।
उन्होंने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने जनपद परिक्षेत्र के सरपंच व सचिव ग्राम पंचायतों को निर्धारित तिथि व समय पर खण्ड स्वच्छता अधिकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।
समाचार क्रमांक 85/2025/मेघा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

