सक्ती 21 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित संबंधित विभागों की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में उन्होंने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ उत्पाद और हर घर गौ पालन के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर गाय के विभिन्न महत्व को बताते हुए आमजन को जागरूक करने कहा।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल द्वारा बैठक में गौ माता के विभिन्न महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने गायों के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी और स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से भी जन-जन को जमीनी स्तर पर गाय के महत्व को समझाने और जागरूक करने कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को गायों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखते हुए इसे रोकने के लिए सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा के लिए सक्ती जिले में बेहतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, पशु चिकित्सा विभाग, नगरीय निकाय, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, गौ शाला संचालनकर्ता, गौ सेवक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

