सक्ती, 10 मार्च 2026// छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग खोल रही है। विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अमलीडीह की निवासी श्रीमती रामेश्वरी के जीवन में भी यह योजना उम्मीद की किरण बनकर आई है। श्रीमती रामेश्वरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि को उन्होंने नियमित रूप से जमा किया। बाद में इस बचत राशि को अपनी पहले की बचत के साथ मिलाकर लगभग 35 हजार रुपए में कपड़ा बुनने की मशीन लगवाई तथा एक सिलाई मशीन भी खरीदी। इसके माध्यम से उन्होंने घर से ही कपड़ा बुनाई और सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। आज इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपए तक की आय होने लगी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से वे यह कार्य कर रही हैं। उनके इस प्रयास से ग्राम अमलीडीह की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं और उनसे बुनाई का कार्य सीख रही हैं। श्रीमती रामेश्वरी ने बताया कि इस व्यवसाय से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को मिलाकर वे अपने घर-परिवार को आर्थिक सहयोग दे पा रही हैं। इससे बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई के खर्च में भी मदद मिल रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को थोड़ा-थोड़ा जोड़कर अपने इस व्यवसाय को और बड़ा बनाने की योजना है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी दे रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

