जांजगीर-चांपा, 8 मार्च 2026/ राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुभांठा निवासी श्रीमती सरस्वती केंवट इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से अपना होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने होटल आने का स्नेहपूर्ण न्योता भी दिया।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को श्रीमती सरस्वती केंवट ने सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इस राशि को अपने छोटे व्यवसाय में लगाकर धीरे-धीरे उसे बढ़ाया। आज उनके इस होटल से हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये तक की आय होने लगी है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सरस्वती केंवट की इस पहल की चर्चा कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान श्रीमती सरस्वती केंवट ने मुख्यमंत्री को अपने होटल आने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया और कहा कि वे उनके होटल में आकर चाय और नाश्ता जरूर करें। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा,“हम आपके होटल जरूर आएंगे… हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा।” मुख्यमंत्री की इस बात से श्रीमती सरस्वती केंवट और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी यह पहल क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

