




सक्ती/
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तिकरण का पर्व है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए NHRSJC लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि शक्ति जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (2019) की डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम को जिला मुख्यालय शक्ति अनुविभाग के SDM के महती पद पर पदस्थापना आदेश जारी करते हुए महिला दिवस पर अनुपम उपहार दिया है जो स्वागतेय हैं तथा आज महिला दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग शक्ति जिला ने एस डी एम साहिबा को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनके कार्यकाल में शक्ति अंचल में नारी सशक्तिकरण के साथ महिला विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
तो वहीं SDM कावेरी मरकाम ने आयोग के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग से अपने दायित्व निर्वहन में महिलाओं के साथ समाज के वंचितों को उनका हक दिलाने का प्रयास करूंगी।
इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के शक्ति जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल की जिला अध्यक्ष कांता यादव के साथ ही मीडिया एवं नारी शक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

